tag:blogger.com,1999:blog-8231814.post-1095417576907638492004-09-17T16:06:00.000+05:302004-09-17T16:13:44.053+05:30रिश्तेरिश्ते,

जो तैयार होते हैं,

संबोधन की नींव से,

सामीप्य की दीवारों से ।

हर साथ बिताया पल,

एक उस ईंट की तरह,

जो इमारत की बुनियाद बनती है ।

फिर साथ रहते हुए,

हम इन्हें संभालने की कोशिश करते हैं ।

ये बंट जाते हैं छोटे छोटे बक्सों में,

हरेक अपने प्रकोष्ठ में बंद ।

प्रकोष्ठ,

जिसका एक ही दरवाजा होता है,

भीतर बाहर जाने के लिए ।

रिश्ते जो भवन नजर आते हैं बाहर से,

किंतु भीतर से होते हैं रीते बक्से ।

आओ हम तुम कोशिश करें,

इन बक्सों से बाहर रहने की ।

वह मंजिल तैयार करें,

जहां कोई दीवार न हो.

न प्रकोष्ठ, न दरवाजा,

ताकि किसी रिश्ते के लिए

फिर सांकल न बजानी पड़े ।।

कृतिकारnoreply@blogger.com